पावनसिटी  हरदा

हरदा – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 अप्रैल 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन विशेष सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हुबपुर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अप्रैल से प्रस्तावित है।

प्रधानमंत्री के शुभारंभ के उपरांत गाड़ी संख्या 02531 उद्घाटन विशेष सेवा, 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में स्वागत समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेज, सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply