पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – जिले में आजीविका मिशन एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वय से इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर योजना के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्याज, टमाटर एवं अरबी की प्रोसेसिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सीवी रमन यूनिवर्सिटी के सहयोग से एनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षण केन्द्र का दौरा कर समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन देकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि “एक जिला एक उत्पाद योजना” के तहत प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के इस 5 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को नवीन आजीविका गतिविधि से जोड़ा जा रहा है, ताकि ये महिलाएं अधिक आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें।

