पावनसिटी  हरदा

ग्रामीण क्षेत्र में ठोस कचरे के प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायतें कार्ययोजना बनाकर कार्य करें ताकि ग्राम में स्वच्छता का वातावरण निर्मित हो और प्रदूषण एवं बिमारियों से बचाव हो सके । इस हेतु दिनांक 05 एवं 06 मई 2026 को जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति अंजली जोसफ ने चयनित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतें घर-घर से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु वाहन की व्यवस्था करें और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करते हुये उनका सेग्रिगेशन करें । बायोडिग्रीडेबल कचरे का निपटान नाडेप या कंपोस्ट पिट में करें और प्लास्टिक अपशिष्ट को संग्रहित कर नगरीय निकायों को सौंपे । कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से ग्रामों में किया जाये इस हेतु कचरा वाहन के ग्रामों में चलाने हेतु रूट चार्ट बनाया जाये ।

ग्रामीणो को जागरूक किया जाये ताकि वे घर, प्रतिष्ठानो, दुकानो आदि से उत्पन्न होने वाले कचरे के प्रबंधन हेतु कचरा गाड़ी में डालने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने जैसे:- माईकिंग या डोंडी पिटाकर लोगों को अवगत कराना, सूचना बोर्ड/दिवार लेखन करना, सूखे, गीले कचरे के संग्रहण हेतु 02 डस्टबीन या पात्र की व्यवस्था करने एवं ग्राम को साफ-सुथरा रखने हेतु आवश्यक सहयोग करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये गये ।

उक्त कार्य में सहयोग न करने वाले लोगो/संस्थाओं आदि पर र्जुमाना अधिरोपित करने के निर्देश दिये गये है और स्वच्छता कर की वसूली सुनिश्चित हों ग्राम पंचायते उस दिशा में कार्य करेंगी । प्रथम चरण में जनपद पंचायत हरदा की ग्राम पंचायत हण्डिया, मगरधा, डगावाशंकर, गहाल, सोनतलाई, बैड़ी, जनपद पंचायत खिरकिया की ग्राम पंचायत पोखरनी, मांदला, मोरगढ़ी, सांगवामाल, रहटाकलां, जिनवानिया, चारूआ तथा जनपद पंचायत टिम्रनी की ग्राम पंचायत रहटगांव, छीपानेर, छिदगांवमेल, बिच्छापुर, तजपुरा, धौलपुरकलां एवं बाजनिया ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है । आगामी चरण में अन्य ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया जाकर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कराया जायेगा । विदित हों कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

Leave a Reply