पावनसिटी हरदा
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के आह्वान पर आज भोपाल में महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला गया प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्ष को निर्देशित किया जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया की कांग्रेस पार्टी ने 18 सितम्बर 2023 को राज्यसभा मे एवं 21 सितम्बर 2023 में लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पूर्ण समर्थन किया था और दोनों सदन में बिल पास हो चुका था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे आज तक लागू नहीं किया लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने पुरजोर तरीके से मांग की है की देश के प्रधानमंत्री अगर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते है तो तत्काल 543 सीटों पर आरक्षण लागू करे पूरा विपक्ष सरकार के साथ है आज भोपाल पैदल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कल 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन का बुलाया है उस पर महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होगी कांग्रेस पार्टी ने एक प्रस्ताव बनाया है की अगर भाजपा सरकार महिला आरक्षण देना चाहती है तो हमारा प्रस्ताव है की 2023 का जो बिल है उसे तत्काल लोकसभा में 543 सीटों पर एवं विधानसभा में 230 सीटों पर तत्काल 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करे आज भोपाल पैदल मार्च में जिला अध्यक्ष मोहन सांई सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई सतीश भादू भजन बेनीवाल सतीश खोड़ अनिल बिश्नोई सहित अन्य साथी शामिल हुए

