Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

गांव का पानी गांव में ही रोकेंगे,गांव गांव में गठित हो रही हैं जल समितियाँ

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा जिले में जल संरक्षण और भूजल संवर्धन के लिए “मिशन अमृत संचय” अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत वर्षा के जल की एक-एक बूंद रोकने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत गांव-गांव में जल समितियों का गठन किया जा रहा है। समिति गठन के आदेश एसडीएम द्वारा जारी किये जा रहे हैं। हर गांव में गठित जल समिति में पंचायत के पंच-सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, गांव के शिक्षक, पटवारी तथा उपयंत्री को शामिल किया गया है। यह समिति गांव में बोरी बंधान, हैंडपंपों के आसपास सोखता गड्ढे, डगवेल रिचार्ज, जीर्ण शीर्ण स्टॉप डैम और चेक डैम की मरम्मत, जल जीवन मिशन के जल स्रोतों का रिचार्ज, सूखे बोरवेल रिचार्ज, मेढ़ बंधान, खेत तालाब निर्माण, निस्तार तालाब और परकोलेशन टैंक, नाला गहरीकरण के कार्य कराएंगी।
श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी होंगे पुरस्कृत
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि मिशन अमृत संचय अभियान के तहत भूजल संवर्धन के कार्यों के लिए वित्तीय व्यवस्था रोजगार गारंटी योजना, 15वां वित्त आयोग, पंचायत की स्वयं की आय, जन भागीदारी जैसे मदों से की जाएगी। सभी निर्मित की गई जल संरचनाओं की प्रविष्टि “जल शक्ति जन भागीदारी 2.0”पोर्टल में करनी होगी। प्रत्येक निर्मित की गई जल संरचना के पहले और बाद की स्थिति के फोटो और वीडियो संबंधित पंचायत में रिकॉर्ड में रखने होंगे और उसकी एक प्रति जिला पंचायत की रोजगार गारंटी शाखा को भेजना होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा ने बताया कि जल समितियों के सदस्यों का प्रशिक्षण 16 से 25 जुलाई तक होगा। इसके बाद 8 अगस्त 2025 तक गांव की कार्य योजना तैयार की जाएगी। जल समिति द्वारा तैयार कार्य योजना संबंधित उपयंत्री के सत्यापन उपरांत ही क्रियान्वित की जाएगी। प्रत्येक 15 दिवस में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इस अभियान की समीक्षा की जाएगी। मिशन अमृत संचय अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सहायक यंत्रियों को, सर्वश्रेष्ठ 3 क्लस्टर्स के उपयंत्रियों को तथा प्रत्येक जनपद में 5 सर्वश्रेष्ठ ग्रामों कीे जल समितियां के सभी सदस्यों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

What do you think?