Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : हरदा में बेखौफ घूम रहे है आवारा कुत्ते दहशत में है लोग

3 min read
Text Size:

Harda News : हरदा जिले में आवारा कुत्तों की दहशत से लोग परेशान है। हरदा नगरपालिका की बहुत बड़ी लापरवाही का खमियाजा शहर वासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर उठाना पढ़ रहा है। हरदा जिले में आवारा कुत्तों का आतंक इतना बड़ गया है कि चलते हुए राहगीरों पर हमला कर रहे है। जिससे छोटे मासूम बच्चे और बुजुर्गो की जान पर बन आई है। ये मासूम बच्चे और बुजुर्गो को अकेला देखकर झूंड के साथ हमला करके उन्हे घायल कर दे रहे है। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए है। जिसमें मासूम बच्चों को बड़ी बेरहमी से इन कुत्तों ने काटा है।

स्कूल ओपन हो गए है तो बच्चे सुबह-सुबह स्कूल जाते है। बारिश की वजह से ज्यादा से ज्यादा सडक़े भी सूनी रहती है। ऐसे वक्त में ये कुत्ते बच्चों पर हमला कर गिरा देते है। और उनको काट लेते है। शहर भर में कई बच्चे ऐसी घटनाओं में घायल हो गए है। लेकिन हरदा नगरपालिका आँख मुचे बैठी है। या फिर कोई बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है कि जब दुर्घटना होगी तब ही होश में आएगें।

रात के समय में कुत्तों का आतंक इतना बड़ता जा रहा है कि सडक़ पर बाईक सवारों का निकलना मुश्किल कर देते है ये कई दुर तक बाईक सवारों का पीछा करते है। कभी-कभी इक्कठा झुंड से हमला कर बाईक सवारों को गिरा देते है और उनके पैरो में काट लेते है। ये आवारा कुत्ते हर सार्वजनिक चौराह और सडक़ो पर बैठे रहते है।

अभी सावन सोमवार चल रहे है ऐसे में महिलाएं रोज सुबह मंदिर पूजा करने के लिए जाती है तो ये उनके पीछे पड़ जाते है। इस वजह से महिलाएं एवं बच्चे सभी इन आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान है।

वही स्टेट बैक ऑफ इंडिया के मेन गेट पर 10 -12 कुत्तों का झु़ंड रहता है जिसकी वजह से स्टेट बैंक में ग्राहकों को आने में असुविधा होती है कुछ महिलाएं बैंक आती है और इन कुत्तों की दहशत की वजह से बैक का अपना जरूरी काम भी नहीं करवा पाती और इन कुत्तों को देखकर वापस लोट जाती है बैक परिसर में आवारा कुत्तों का जमावाड़़ लगा रहता है।

रेल्वे स्टेशन बस स्टेशन आदि हर जगह आपकों आवारा कुत्तों का सामना करना पड़ता है यात्री भी इन आवारा कुत्तों से परेशान है जो यात्री रात के वक्त टे्रन या बस से उतरते है उस वक्त सडक़े सूनी रहती है और सडक़ो पर आवारा कुत्तों के झु़ंड के झुंड घूम रहे होते है ऐसे हाल में यात्रियों को सडक़ से गुजरने में खौफ होता है के कहीं ये आवारा कुत्ते हमला न कर दें।

लेकिन फिर भी जिला प्रशासन और हरदा नगरपालिका द्वारा इन आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। आम जनता काफी परेशान है लेकिन इन आवारा कुत्तों को हटाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।

What do you think?