Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

वनमण्डलाधिकारी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर 2000 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

वनमण्डलाधिकारी नीमच एस.के.अटोदे के निर्देशन में नीमच जिले में वन विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत वनपरिक्षेत्र जावद की नीमच सिंगोली मार्ग पर, गौशाला के समीप स्थित बीट केवडिया के कक्ष क. पी-72 में रविवार को पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वन विभाग द्वारा 2 अक्टूबर 2025 तक 2000 पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जावद  ओमप्रकाश सखलेचा वह अन्यजन प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
विधायक  सखलेचा, जनप्रतिनिधियों, उपवनमण्डलाधिकारी नीमच  दशरथ अखण्ड एवं रेंजर विपुल प्रभात करोरिया एवं टीम ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग की ओर से  अंतिम हरित, परिक्षेत्र सहायक रतनगढ़, एवं वनरक्षक दुर्लभसिंह राठौर बीट प्रभारी केवडिया, तथा अन्य स्टॉफ रेंज जावद तथा वनसमिति अध्यक्ष  रामदेव गुर्जर एवं समिति सदस्य  पप्पुलाल जी गुर्जर एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विधायक  ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि “पर्यावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में जनभागीदारी आवश्यक हैं। गौरतलब हैं, कि सेवा पखवाडा 2 अक्टूबर तकआयोजित किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पौधा रोपण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वृक्ष लगाओं, जीवन बचाओं” और “वृक्ष लगाओं, प्रकृति बचाओं का संदेश दिया और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली

What do you think?