Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों का औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

नवागत पुलिस अधीक्षक  शंशाक द्वारा जिले के थानों का औचक निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। पुलिस लाइन, थाना सिविल लाइन एवं रहटगाँव का निरीक्षण करने के उपरांत आज थाना छीपाबड़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित गुंडा रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, वीसीएनवी, गुम इंसान रजिस्टर, जप्ती माल रजिस्टर तथा जयराम रजिस्टर का अवलोकन कर उनकी अद्यतन स्थिति की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक  शंशाक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने, आमजन से संवेदनशील व्यवहार रखने तथा समय पर प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता और अनुशासन प्राथमिकता में रहेगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए रिकार्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा थाने के परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान थाना छीपाबड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुडावा में अखलेश राजपूत के खेत के पास नाले में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का मुआयना किया गया। मृतक की मृत्यु का कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और जनविश्वास पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

What do you think?