Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

स्वच्छता के लिए श्रमदान, रक्तदान शिविर और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं

3 min read
Text Size:

खंडवा  कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने रविवार को अधिकारियों की बैठक लेकर “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत खंडवा जिले में आयोजित हो रही गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक न्याय विभाग और वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर  गुप्ता ने “आदि कर्मयोगी अभियान” से संबंधित अब तक की प्रगति की भी समीक्षा की।
कलेक्टर  गुप्ता ने बैठक में कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन शासन द्वारा निर्धारित कैलेंडर अनुसार स्वच्छता के लिए श्रमदान, पौधरोपण कार्यक्रम और रक्तदान शिविरों का आयोजन जैसी गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाएं, और इन सभी गतिविधियों के फोटो और जानकारी पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने बताया कि 25 सितंबर को खंडवा शहर में नगर निगम चौराहे पर स्वच्छता के लिए श्रमदान और साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौडा ने इस अवसर पर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में “स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता” आयोजित की जा रही है, जिसके विजेताओं को सेवा पखवाड़े के समापन कार्यक्रम में 2 अक्टूबर को पुरस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि के भंडारो एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित कर पारंपरिक पर्यावरण अनुकूल दोना_पत्तल, मिटटी एवं धातु के बर्तनों का उपयोग किए जाने के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को स्व सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कलेक्टर गुप्ता ने प्राचार्य को निर्देश दिए कि कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएं, और उनके माध्यम से नागरिकों को रक्तदान, पौधारोपण और स्वच्छता के महत्व के बारे में बात कर इनके लिए प्रेरित भी किया जाए।

What do you think?