Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के शिक्षकों ने 76 बच्चों को टोपी और स्वेटर भेंट किए

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – जिले के खंडवा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम बलियापुरा में शिक्षकों ने अपनी तरफ से स्वेटर और टोपी खरीद कर शनिवार को स्कूल के सभी 76 विद्यार्थियों को भेंट किए। खंडवा ब्लॉक के विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री भेरूलाल वास्कले ने बताया कि बलियापुरा के सरकारी स्कूल में गांव के आदिवासी परिवारों के गरीब बच्चे पढ़ते हैं। सभी शिक्षकों ने आपस में तय किया कि थोड़ी-थोड़ी राशि एकत्रित कर प्राथमिक शाला के 48 और माध्यमिक शाला के 28 सहित कुल 76 बच्चों को एक से रंग के टोपी और स्वेटर दिलाएंगे। शिक्षकों ने बच्चों को स्कूल में स्वेटर और टोपी भेंट किए। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य  सुखदेव बघेल व शासकीय हाई स्कूल मातपुर के प्राचार्य  लक्ष्मीनारायण पटेल भी उपस्थित थे।
कलेक्टर  ऋषव गुप्ता और जिला शिक्षा अधिकारी  पी एस सोलंकी ने शिक्षकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की है। खंडवा ब्लॉक के बी आर सी  वास्कले ने बताया कि जिन शिक्षकों ने स्कूल के बच्चों के लिए टोपी और स्वेटर की व्यवस्था की है, उनमें शाला प्रभारी एवं माध्यमिक शिक्षक  पंडरी सोलंकी, प्राथमिक शिक्षक  गणेश देवड़ा और  रायसिंह डावर, अतिथि शिक्षक  मुकेश सिसोदिया, किरण बंसल, सोनाली पटेल शामिल है।

What do you think?