Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत खंडवा जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने फीता काटकर जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में अतिथियों ने जैविक खेती करने वाले कृषक बंधुओं, कृषक उत्पादक संगठन के सदस्यों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों से आए प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने अपने अपने उत्पादों के कुल 20 स्टॉल लगाए। सभी अतिथियों ने स्टॉल्स का अवलोकन किया गया।
विधायक श्रीमती तन्वे ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि इससे आमजन को रासायन मुक्त, स्वास्थ्यवर्धक एवं पोषक खाद्य सामग्री उपलब्ध होती है। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अवसर पर कहा कि यह जैविक हाट बाजार किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने कहा कि जिले में प्राकृतिक खेती को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा तथा इस प्रकार के हाट बाजार भविष्य में किसानों की आय वृद्धि एवं जनस्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका होगीl उप संचालक कृषि श्री नितेश कुमार यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक इनपुट, पशुपालन आधारित कृषि एवं टिकाऊ खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। परियोजना संचालक आत्मा आनंदसिंह सोलंकी ने इस अवसर पर बताया कि जैविक हाट बाजार सप्ताह में एक दिन हर रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इससे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को अपने उत्पादों के लिए स्थायी एवं बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, वहीं शहरी एवं ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधे किसानों से ताजा, शुद्ध और जैविक उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जन-जागरूकता बढ़ेगी। प्राकृतिक तरीके से उत्पादित अनाज, दालें, तिलहन, फल, सब्जियां, मूंगफली एवं अन्य जैविक उत्पाद जेसे गिर गाय का घी, सुरजना पाउडर, अश्वगंधा पावडर, नीम पाउडर जैसी सामग्री उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई जाएगी ।

What do you think?