Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

दो मंजिला इमारत के जमींदोज होने की घटना की जांच हेतु दल गठित

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा
खंडवा – खण्डवा शहर के पड़ावा क्षेत्र में दिलीप जैन नर्सिंग होम के पीछे भैरोतालाब वार्ड में हो रहे अवैध निर्माण की नींव की खुदाई के दौरान भूस्खलन से वहीं पास में स्थित दो मंजिला इमारत “चावला कॉम्पलेक्स” गत दिनों जमींदोज हो गई थी। इस घटना की तकनीकी रूप से विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों का दल गठित किया है।
इस जांच दल में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र मण्डलाई, उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्रीमती कविता नागर, प्रभारी कार्यपालन यंत्री नगर पालिक निगम खण्डवा राधेश्याम उपाध्याय, वरिष्ठ व्याख्याता, सिविल शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय खण्डवा सुभाष महेश्वरी, राजस्व निरीक्षक नजूल विभाग  ओ.पी. चर्तुवेदी, उपयंत्री नगर पालिक निगम खण्डवा  मनीष झीले को शामिल किया गया है। जारी आदेश अनुसार इस जांच दल को संयुक्त रूप से घटना स्थल पर सभी प्रकार की तकनीकी जांच एवं निर्माण कार्य हेतु नगर पालिक निगम खण्डवा व अन्य विभागों से ली गई अनुज्ञा पत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि की जांच कर 15 दिवस की समय सीमा में “जांच प्रतिवेदन” कलेक्टर  गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

What do you think?