Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

डॉक्टरों के प्रयासों से सुरेश को मिला नया जीवन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा डॉक्टरों के प्रयासों से सुरेश को मिला नया जीवन, श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में सुरेशलाल पिता सखाराम उम्र 49 वर्ष गंभीर हालत में गत दिनों भर्ती हुए थे। सुरेश को जब जिला चिकित्सालय लाया गया था तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या के साथ-साथ सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ हो रही थी। सुरेश की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एम.डी. मेडिसिन डॉक्टर पंकज जैन एवं उनकी टीम जिसमें डॉक्टर संदीप परिहार, डॉक्टर पर्णवी भगत एवं डॉक्टर स्नेह एवं आईसीयू इंचार्ज सुरेखा पवार, मनीषा, प्रियंका और छाया चौहान द्वारा उन्हें तुरंत आई.सी.यू. में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखने का निर्णय लिया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने सुरेश की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। सटीक दवाओं और निरंतर देखभाल का परिणाम यह रहा कि मरीज सुरेश की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर आने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। सही उपचार से सुरेश की रिकवरी तेजी से हुई और स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सुरेश और उनके परिजनों ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और डॉक्टरों के व्यवहार की सराहना की है। सुरेश ने सरकारी अस्पताल में हुए निशुल्क उच्च स्तरीय इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय कुमार दादू, सुपरिंटेंडेंट डॉ रंजीत बडोले, डॉक्टर पंकज जैन, डॉ योगेश शर्मा और आई सी.यू. की इंचार्ज सुरेखा पवार सहित सभी का आभार प्रकट किया।

What do you think?