पावनसिटी हरदा

पुलिस अधीक्षक हरदा  शंशाक सिंह द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के नेतृत्व में थाना प्रभारी हंडिया निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती व उनकी टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

मुखबिर सूचना पर थाना हंडिया पुलिस ने ग्राम उढाल, विष्णु कोरकू के खेत के पास नर्मदा घाट पर दबिश दी। मौके पर आरोपी छन्नू कोरकू पिता भावलाल कोरकू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम उढाल को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्टी शराब (कीमत लगभग ₹14,000/-) बरामद हुई। शराब को विधिवत नापतौल कर दो प्लास्टिक केनों में सीलबंद किया गया।

आरोपी से लाइसेंस संबंधी पूछताछ पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। जप्तशुदा माल थाना मालखाना में जमा किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

थाना हंडिया पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी सफलता है, जो जनहित एवं कानून व्यवस्था की सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply