पावनसिटी  हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आर.एल. भारती को निर्देशित किया गया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद तेज ध्वनि में साउंड बजने से आमजन को हो रही परेशानी संबंधी प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।
उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को रात्रि गश्त के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण करते हुए नारायण टॉकीज के पास, कोटक महिंद्रा बैंक एटीएम के पीछे, संजय वार्ड हरदा में तेज ध्वनि में साउंड बजने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर रात्रि करीब 01:30 बजे पहुंचकर देखा गया कि इकबाल पिता सलामत खान, उम्र 52 वर्ष, निवासी संजय वार्ड हरदा, अपने घर पर जमीन में दो बड़े साउंड सिस्टम एवं मिक्सर मशीन के माध्यम से तेज ध्वनि में साउंड बजा रहा था।
समझाइश देने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र की शादी होने के कारण साउंड बजाने की बात कही गई, किंतु उसके द्वारा कलेक्टर महोदय हरदा के आदेशों का उल्लंघन करते हुए ध्वनि प्रदूषण किया जाना पाया गया।
इस पर मौके से दो साउंड सिस्टम एवं एक मिक्सर मशीन जप्त की गई तथा आरोपी इकबाल को नोटिस तामील कराया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/26, धारा 223(ए) बीएनएस एवं ध्वनि प्रदूषण अधिनियम की धारा 7/15 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में एएसआई कपिल अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply