Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

सहकारी समिति के संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा  मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी नियम के प्रावधानों के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री एम बी ओझा ने निमाड़ प्याज उत्पादक एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति मर्यादित खारकलां के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए रिटर्निग अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी जारी आदेश अनुसार श्री अमित अलावे, सहकारी निरीक्षक को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम निर्देशन पत्र 22 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 23 सितंबर को होगी ।नामांकन पत्रों की वापसी के बाद शेष रहे उम्मीदवारों के चुनाव चिन्हों का आवंटन 24 सितंबर को किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना 29 सितंबर को होगी तथा आगामी 6 अक्टूबर तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी को निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया की मोबाइल फोन के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

What do you think?