Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 30°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नीमच

गणेश जी विसर्जन के अवसर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विसर्जन स्थलों पर सुविधा की दृष्टि से क्रेन और जेसीबी की व्यवस्थाएं की गई

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच
नीमच जिले में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा 6 सितंबर को गणेश जी विसर्जन के अवसर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। विसर्जन स्थलों पर

सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और जन सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा गणेशजी विसर्जन स्थलों पर आवश्यकतानुसार सुविधा की दृष्टि से क्रेन और जेसीबी की व्यवस्थाएं की गई है। बड़े विसर्जन स्थलों पर क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे कि मूर्तियों का सुरक्षित विसर्जन किया जा सके।
उचित प्रकाश और बिजली बैकअप-विसर्जन स्थलों पर उचित प्रकाश और बिजली बैकअप की व्यवस्था की जार ही है जिससे कि रात में भी प्रतिमा विसर्जन का कर्य सुचारु रूप से हो सके।
बेरीकेटिंग्स- जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को विसर्जन स्थल पर जल निकाय के पास जाने से रोकने के लिए बैरियर लगाए जा रहे है, जिससे कि जन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
गोताखोर और होमगार्ड टीम- जिला प्रशासन द्वारा गणेश जी विसर्जन स्थलों पर गोताखोर और होमगार्ड टीम को नावों के साथ तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपदा प्रबंधन की कार्रवाई की जा सके।
चिकित्सा दल और एंबुलेंस- बड़े विसर्जन स्थलों पर चिकित्सा दल और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में तुरंत उपचार सहायता प्रदान की जा सके।
कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी गणेश जी विसर्जन स्थलों पर उक्त आवश्यक व्यवस्थाएं एवं प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं ।
कलेक्टर द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देश- कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा गणेश जी के विसर्जन स्थलों पर उक्त सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के साथ ही निर्देश दिए हैं, कि शनिवार 6 सितंबर को, सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सीएमओ, नगरपालिका टीम, सीईओ जनपद और उनकी टीम, एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, होमगार्ड, सीएमएचओ और आरईएस के लिए छुट्टी का दिन नहीं होगा।
– जिला अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और तैयारियों की जांच करेंगे।
सभी उल्लिखित विभागों को इन तैयारियों को करना तथा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा।
कलेक्टर ने सभी सबंधितअधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि विसर्जन के मर्यादा और गरिमा का विशेष रूप से ध्यान रखे-जिला प्रशासन द्वारा गणेश जी विसर्जन के अवसर पर सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन तैयारियों में सहयोग करें और विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा जिले में गणेशजी के सुव्यवस्थित विसर्जन के कार्य में प्रशासन को सहयोग करें।
Neemuch

What do you think?