Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा में नेत्रदान पखवाड़े जागरूकता रैली

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जिला शासकीय अस्पताल खंडवा  राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक नेत्र रोग विभाग के तत्वाधान में मनाया जा रहा है  इसी क्रम में शनिवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह जिला चिकित्सालय खंडवा में डीन डॉक्टर संजय कुमार दादू और सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं, नर्सिंग ऑफिसर एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा जन जागरूकता रैली आयोजित कर नागरिकों को नेत्रदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया गया  नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चांदनी करोले एवं डॉक्टर मनोज बालके द्वारा इस अवसर पर नागरिकों को बताया गया कि राष्ट्रीय दृष्टि हीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है l उन्होंने नागरिकों को समझाया कि नेत्रदान महादान है, हमें अपने परिवार, समाज एवं अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने हेतु जागरूक करना चाहिए  नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जनजागरुकता लाना है  इस अवसर पर डॉ आनंद ओनकर नेत्र रोग विशेषज्ञ, आर.एम.ओ. डॉक्टर कलमें, नर्सिंग इंचार्ज रीटा रायमले, मेट्रन रेणुका मेंलुंदे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे जिसमें खंडवा के जिले के आसपास के तहसील व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नेत्रदान के लिए जिला चिकित्सालय ने एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि नियतिदान नेत्रदान महादान है इस दान करने से दूसरे अंधे व्यक्तियों को जिसकी आंख खराब है उसको जिसके द्वारा नेत्रदान किया जाता है ऑपरेशन से उसे अंधे व्यक्ति को ऑपरेट करके उसकी आंखों की रोशनी दिलाई जा सकती है इस उद्देश्य से जिला चिकित्सालय खंडवा में नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा इस चीज में अपनी आंखों की जांच कर कर मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं

What do you think?