Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

गणेश प्रतिमा विसर्जित कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गणेश विसर्जन को घर के किसी टॉप में विसर्जन करते हैं और उसे मिट्टी की  गणेश प्रतिभा मिट्टी को अपनी बगिया में डाल दें  पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कलेक्‍टर  ऋषव गुप्ता की पहल पर जिले में मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने का अभियान गणेश चतुर्थी से पूर्व प्रारंभ किया गया था। इसके साथ ही खंडवा में प्लास्टर का पेरिस की मूर्तियों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर नागरिकों से भी घरों में मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की अपील कलेक्टर  गुप्ता ने की थी। कलेक्टर  गुप्ता की पहल पर जिले के सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने घरों में मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की।
इसी क्रम में जिला पंचायत कार्यालय में गणेश उत्सव के दौरान मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसका विसर्जन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े और जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन गौडा ने कार्यालय परिसर में ही किया। जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर गौड़ा ने नागरिकों से अपील की है कि अपने-अपने घरों में स्थापित मिट्टी की गणेश प्रतिमा का नदियों या जलाशयों में विसर्जन करने के बजाय अपने घर पर ही किसी पात्र बाल्टी या टब में करें। उन्होंने बताया कि प्रतिमा विसर्जन से मिली मिट्टी को गमलों या बगीचे की क्यारियों की मिट्टी में मिलाकर पौधों के लिए उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। ऐसा करके हम सभी मिलकर श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा भी कर सकते हैं। कलेक्टर ने खंडवा की जिले वासियों को अपील की है कि वह अपने घर की गणेश की प्रतिभा को अपने घर के ही किसी पत्र या टापू में विसर्जन विसर्जित करें और लोगों को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करें जिससे हमारे जिले की नदियों का पर्यावरण स्वच्छ बना रहे जिससे जिले में पशुओं को नदियों से साफ पानी पीने के लिए उपलब्ध हो जाए और नदिया साफ सुथरी रहे अप्रैल हम सबको मिलकर ही करना होगा इसके लिए हम सब मिलकर संकल्प लेकर हम अपनी गणेश विसर्जन की मूर्तियों को अपने घर में ही विसर्जन करेंगे

What do you think?