Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम बच्चों को एल्बेण्डाजॉल गोली खिलाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत 1 वर्ष से 19 वर्ष आयु के सभी बच्चों को कृमिनाशक एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हर साल 23 सितंबर को मनाया जाता है। शनिवार को सिविल अस्पताल हरसूद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत कक्षा 5 से 10 वर्ष के बच्चों को आयरन की गुलाबी गोली एवं 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरी को आयरन की नीली गोली प्रति सप्ताह मंगलवार को खिलाई जाना है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष राज मिश्रा ने बताया कि जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 23 सितंबर के अवसर पर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को सभी शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किन्हीं कारणों से गोली खिलाने से 23 सितम्बर को छूट जाएंगे, उन्हें 26 सिंतबर को मॉपअप राउंड के दौरान यह गोली खिलाई जायेगी। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जायेगी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाओं जो कि गभर्वती एवं धात्री नहीं है को भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जावेगी।

What do you think?