Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम’ डिस्ट्रिक प्रोसेस लेब का हुआ शुभारंभ

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
हरदा  कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम’ के शुभारंभ प्रगति सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र बगरुल में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने की उपस्थिति में गुरुवार 4 को आयोजित किया गया किया गया। यह प्रशिक्षण 3 दिवस तक चलेगा। प्रशिक्षण में प्रथम दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण इवने ने कहा कि अधिकारी शासकीय योजनाओं को संवेदनशीलता से ग्राम स्तर पर लागू करें। ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करें, जिससे जनजातीय समुदाय की वास्तविक समस्याओं को समझ सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग सहित स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ये सभी विभाग आपसी समन्वय से इस अभियान को ग्राम स्तर तक पहुंचाएंगे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर जोहन सिंह परते, मदन मोहन मालवीय, श्रीमती पूजा चौहान, सुश्री कंचना चौहान, सुश्री स्नेहा साहू, श्रीमती संगीता धापकारी नें विभिन्न गतिविधियों के द्वारा आपसी सहयोग, एकता परस्पर सहयोग सीखाया।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 5 सितम्बर को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा आदि कर्म योगी अभियान को समझाया, जिसमे जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग श्री रवि कनौजिया का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। श्री कनौजिया ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की एक महत्वकांशी योजना है। यह हितग्राहियो के प्रति शासन में जबाबदेहि तय करता हैं, सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस अभियान को जनजाति ग्रामो में निचले स्तर तक वंचित लोगो तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सके और वहां से विकेंद्रिकृत योजना बन कर विकासखंड, जिले, राज्य स्तर तक आ सके जिससे जनजाति समुदाय का समग्र विकास हो सके। इसमें शासन के साथ साथ सामजिक सांगठन, सामजिक कार्यकर्ताओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। महिला बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ यंत्रिकी, पंचायत वन विभाग, स्वास्थ विभाग, की योजनाओं पऱ समूह चर्चा की गयी एवं आपसी सहयोग पऱ चर्चा की गई।

What do you think?