हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न
*09 से 17 अगस्त तक हरदा जिले में मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’*
*तिरंगा रैली, मैराथन, शहीद सम्मान सहित 9 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला*
हरदा- म.प्र. शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा हर घर, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान एवं ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में अभियान के तहत जिले में 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनआरएलएम द्वारा 9 अगस्त को तिरंगा मेला, 10 अगस्त को विभागीय उन्मुखीकरण बैठक एवं शपथ ग्रहण, 11 अगस्त को तिरंगा रैली, 12 अगस्त को तिरंगा मैराथन एवं वंदे मातरम गान, 13 अगस्त को निबंध, रंगोली एवं वाहन रैली, 14 अगस्त को शहीद सम्मान समारोह एवं प्रभात फेरी, 15 अगस्त को ध्वजारोहण, 16 अगस्त को चित्र प्रदर्शनी एवं 17 अगस्त को संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।
अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायतें, ग्राम पंचायतें, स्व-सहायता समूह, एनसीसी, एनएस एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी विभागों को अपने-अपने कार्यक्रमों के फोटो, वीडियो एवं विवरण www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं

