पावनसिटी हरदा
संपादक सैयद अशफाक अली
मो. 9425045481
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिप्पणी तहसील में पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस टीम को ग्राम डगावानीमा में किसान के घर से चौरी करने वाले आरोपीयो की पुलिस व्दारा धडपकड एवं आरोपीयो कि गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना विवरण दिनांक 27 जुलाई को फरियादिया रुपसिहं पिता किशनलाल जाट उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम डगांवानीमा ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लिखाई किया कि किसानी करता है दिनांक 26 जुलाई कि रात लगभग 11.00 बजे अपने परिवार के साथ खाना खाकर हाल में सोने के लिए चला गया था बहू व बेटा ऊपर वाले कमरे में सोने चले गये थे। हाल में कूलर लगा है जिसकी खिडकी में ग्रिल व जाली नही लगी है खिडकी खुली हुई सुबह लगभग 05.00 बजे मुझे जगाने के लिए मेरा बेटा किरण आया और बोला कि पिताजी घर मे चोरी हो गयी है
मैं घबराकर उठा और अंदर के कमरे में गया तो मैनें देखा कि दोनो गोदरेज की अलमारी खुली है औऱ पास रखी एक टिन की पेटी जिसमें जेवरात रखे थे वह कमरे में नही थी एक छोटी सदूंक का ताला टूटा हुआ था। गोदरेज में रखे नगदी भी नही थे टिन की पेटी जिसमें सोने के इस्तेमाली व पुश्तैनी जेवर कोई अज्ञात व्यक्ति खिडकी के रास्ते से रात में मेरे घर में घुसकर पुस्तैनी सोने चांदी के इस्तेमाली जेवर एक पर्स कागजात का एक झोला चुरा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 428/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही- प्रकरण की विवेचना के दौरान एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के निकट पर्यवेक्षण में 05 अलग अलग टीमो का गठन कर सभी को पृथक पृथक कार्य आवंटित किये जाकर दिन प्रतिदिन प्रकरण में प्रगति की समीक्षा की गई, घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर तंत्र से संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल टीम रवाना कर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले संदिग्धों को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। सघन एवं तकनीकी पूछताछ में आरोपीयो ने जुर्म स्वीकार कर अपना नाम (1)रोहित उर्फ परदेशी पिता शेरसिंह राठौर उम्र 19 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा नर्मदापुरम(2) कंचन पति शेरसिंह राठौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम (3) शेरसिंह पिता अदरक चंद राठौड़ उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम जामुनिया थाना सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम आरोपी शेरसिंह ने चोरी का माल सुनार को बेचना बताया जो (4) आरोपी नरेंद्र पिता दामोदर सोनी उम्र 41 वर्ष निवासी अभिषेक नगर जिला नर्मदापुरम से माल जप्त किया जाकर अपराध में धारा 317(2) बी एन एस का इजाफा किया गया तथा चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने पर आरोपीयो की विधिवत गिरफ्तारी की गई एवं उनसे से चौरी किये गये सोने व चाँदी के जेवरात जप्त किए गए तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा अभिरक्षा से फरार आरोपी मोनू पिता एवलाल सोलंकी उम्र 19 वर्ष निवासी धावड़ा घाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम की तलाश पतारसी जारी है जिससे चोरी गया कुछ मशरूका जप्त किया जाना शेष है । पुलिस व्दारा उपरोक्त अनुसार कार्य करके अपनी व्यवसायिक दक्षता का परिचय दिया गया है जिससे पुलिस में जनता का विश्वास स्थापित हुआ है और पुलिस की सकारात्मक छवि भी क्षेत्र में स्थापित हुई है ।
पुलिस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती,उनि मनोज दुबे, उनि प्रकाश सोलंइस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती,उनि मनोज दुबे, प्रकाश सोलंकी संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, उदयराम सिंह चौहान, सुरेन्द्र श्रास्तव, अभय मवासे प्रआर तुषार धनगर, योगेश पटेल, अनुप,प्रआर राहुल,आर.सजन ठाकुर,आर. शैलेन्द्र परमार,आर. अभिलेश,आर.शैलेन्द्र राजपूत,आर विकास,अर्जुन,आर राकेश पटेल, आर.मुकेश, आर. कादरखान म.आर. ललिता,सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।की,उनि संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, उदयराम सिंह चौहान, सुरेन्द्र श्रास्तव अभय मवासे तुषार धनगर,प्रआर योगेश पटेल, प्रआर अनुप,प्रआर राहुल,आर.सइस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती,उनि मनोज दुबे, उनि प्रकाश सोलंइस सफल कार्यवाही में एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया, निरीक्षक मुकेश गौड़, निरी. आर.पी. कवरेती,उनि मनोज दुबे, प्रकाश सोलंकी संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, उदयराम सिंह चौहान, सुरेन्द्र श्रास्तव, अभय मवासे प्रआर तुषार धनगर, योगेश पटेल, अनुप,प्रआर राहुल,आर.सजन ठाकुर,आर. शैलेन्द्र परमार,आर. अभिलेश,आर.शैलेन्द्र राजपूत,आर विकास,अर्जुन,आर राकेश पटेल, आर.मुकेश, आर. कादरखान म.आर. ललिता,सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।की,उनि संतोष श्रीवास्तव, प्रियंका पाठक, उदयराम सिंह चौहान, सुरेन्द्र श्रास्तव अभय मवासे तुषार धनगर,प्रआर योगेश पटेल, प्रआर अनुप, राहुल,आर.सजन ठाकुर,आर. शैलेन्द्र परमार,आर. अभिलेश,आर.शैलेन्द्र राजपूत,आर विकास,अर्जुन,आर राकेश पटेल, आर.मुकेश, आर. कादरखान म.आर. ललिता,सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।जन ठाकुर,आर. शैलेन्द्र परमार,आर. अभिलेश,आर.शैलेन्द्र राजपूत,आर विकास,अर्जुन,आर राकेश पटेल, आर.मुकेश, आर. कादरखान म.आर. ललिता,सै. मौनिका की सक्रिय भूमिका रही।

