Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

खण्डवा गौरव दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न

1 min read
Text Size:

 

खंडवा – हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्म दिवस पर खंडवा का गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्कूली विद्यार्थियां ने चित्रकला संबंधी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के बीच के विद्यार्थियों के “ए ग्रुप” में देवांश कटियारे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट, खण्डवा प्रथम स्थान पर रहे, जबकि देवांश मालवीय हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा द्वितीय तथा दक्ष सिंह फरे हॉली स्प्रिंट कान्वेन्ट, खण्डवा तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के “बी ग्रुप” में प्रथम स्थान पर रुनैना खान संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल खण्डवा, द्वितीय स्थान पर समृद्धि सिंह फरे हॉली स्प्रिट कान्वेन्ट तथा तृतीय स्थान पर भूमिका सैनी हॉली स्प्रिट कान्वेंट स्कूल खण्डवा रहीं। इस चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संगीत महाविद्यालय की शबनम शाह, विश्वास सोनी और भाग्यश्री दरबार के द्वारा निभायी गयी।

What do you think?