पावनसिटी खंडवा

खंडवा – श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय सह नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय खंडवा के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा ने जिले के सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओ.पी. जुगतावत एवं सिविल सर्जन डॉ अनिरुद्ध कौशल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सीईओ डॉ. गौड़ा ने बैठक में कहा कि नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के सर्टिफिकेशन हेतु सभी निर्धारित विभागों और सेवाओं को हर हाल में सर्टिफाइड करना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी एवं अन्य स्टाफ अपने डिपार्टमेंट की चेकलिस्ट अनुसार आकलन करें, एवं पाई गई कमियों को एक सप्ताह में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज दोनों आपसी तालमेल से योजना बनाकर कार्य करें l इस दौरान मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर रंजीत बडोले, डॉ सुनील बाजोलिया, नोडल अधिकारी डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply