जिला पंचायत कार्यालय हरदा में आजीविका मिशन स्टाफ की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसफ की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रमुख घटकों, जिनमें डिजिटल आजीविका रजिस्टर, स्व-सहायता समूह सदस्यों का ई-केवाईसी, समूह सार्थक ऐप में एंट्री, समूह बैंक लिंकेज सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक सीआरपी एवं बैंक सखी तैयार कर इन कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान राज्य कार्यालय से प्राप्त सभी घटकों के लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा सभी विकासखंडों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। हरदा विकासखंड में अपेक्षाकृत कम प्रगति पाए जाने पर संबंधित टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply