Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

निशा गर्भावस्था का आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज होने से निशा चिंतामुक्त हुई

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा – खरगोन जिले के ग्राम साईंखेड़ा निवासी निशा गर्भावस्था के दौरान अपने प्रसव को लेकर बहुत चिंतित रहती थी। पिछले दिनों जब प्रसव का समय आया तो निशा और विशाल की चिंता और बढ़ गई। निशा अपने पति विशाल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना गई तो वहां के डॉक्टर्स ने निशा का चेकअप करने के बाद कुछ जटिलताएं बताईं और विशाल को मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय खंडवा में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में निशा की डिलीवरी कराने की सलाह दी।
पंधाना के डॉक्टर्स की सलाह पर विशाल अपनी पत्नी निशा को लेकर जिला अस्पताल खण्डवा आया और स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया। प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान महिला को झटके आ रहे थे तथा उसकी स्थिति अत्यधिक गंभीर थी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल महिला के लिए खून की व्यवस्था कर मां और बच्चे की जान बचाई। इस दौरान महिला को 1 यूनिट खून भी चढ़ाया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निशा पवार, डॉ. रसना एवं उनकी टीम के सहयोग से पिछले सोमवार को निशा का सफल ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद निशा ने बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि बालिका शिशु का वजन 3 किलोग्राम है और जच्चा-बच्चा दोनों अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। निशा गुरूवार को डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गई है। विशाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होने से अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिली और जच्चा-बच्चा की देखरेख भी अच्छी हुई। अब निशा और विशाल बहुत खुश हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार प्रकट करते हैं।

What do you think?