Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सर्टिफिकेट पत्र हुआ

2 min read
Text Size:

♦जिला हरदा पुलिस के इतिहास में 09 सितम्बर 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हुआ है। जिले के **पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी कार्यालय खिरकिया एवं टिमरनी सहित जिले के सभी

सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, टिमरनी, हंडिया, छीपाबड़, सिराली, रहटगाँव, महिला थाना एवं थाना यातायात को अंतरराष्ट्रीय मानक  प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
क्या है
यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता प्रबंधन मानक है, जो किसी भी संस्था की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। हरदा पुलिस को मिला यह प्रमाणन इस बात का प्रमाण है कि जिले की पुलिस व्यवस्था जनहितैषी, व्यवस्थित और समयबद्ध सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रमाण पत्र वितरण समारोह पुलिस कंट्रोल रूम, हरदा में आयोजित हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय का प्रमाण पत्र श्री अभिनव चौकसे को प्रदान किया गया।
• एसडीओपी कार्यालय टिमरनी के लिये एसडीओपी आकांक्षा तलैया को प्रमाण पत्र दिया गया।
• एसडीओपी कार्यालय खिरकिया के लिये एसडीओपी रावर्ट गिरवाल को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
• थाना सिविल लाइन के लिये निरीक्षक संतोष चौहान को प्रमाण पत्र दिया गया।
• थाना छीपाबड़ के लिये निरीक्षक आर.पी. कवरेती को प्रमाण पत्र दिया गया।
• थाना टिमरनी का प्रमाण पत्र निरीक्षक रोशनलाल भारती को दिया गया।
• थाना कोतवाली के लिये उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम गौर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
• थाना सिराली के लिये उपनिरीक्षक सीताराम पटेल को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
• थाना रहटगाँव के लिये उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह को प्रमाण पत्र दिया गया।
• महिला थाना के लिये निरीक्षक अंजना पाटिल को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
• थाना यातायात के लिये सूबेदार उमेश ठाकुर को प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर श्री अभिनव चौकसे ने कहा कि सर्टिफिकेट हरदा पुलिस के लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनविश्वास को और मजबूत करने का संकल्प है। अब जिले की पुलिस और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के लिए तत्पर रहेगी।

What do you think?