Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती यादव नवागत कलेक्टर ने बैठक लेकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र

शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाए, सभी अधिकारी सक्रिय रहकर शत्-प्रतिशत सैचूरेशन लाएं, यह निर्देश नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिये। नवागत कलेक्टर ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाएं, योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन कर अंतिम पायदान के व्यक्ति लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में लक्ष्य एवं प्रगति की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी बैठक में विस्तृत समीक्षा होगी, सभी अपने विभागों से जुड़ी पुख्ता जानकारी एवं टीम के साथ आएं, आदि अधूरी जानकारी न लाएं। कलेक्टर ने सर्वप्रथम बैठक में सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने जिले में खाद उलब्धता एवं वितरण की समीक्षा कर निर्देश दिए कि कृषकों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध करवाएं, खाद वितरण सुव्यवस्थित ढंग से हो, कृषकों को परेशान न होना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने आगामी 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा के आयोजन को लेकर निर्देश दिए कि पूर्व से सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित पोर्टल अपडेट रखें, शासन स्तर पर भेजी जाने वाली जानकारीयाँ समय पर भेजें, इस संबंध में किसी की भी शिकायत प्राप्त नहीं हो। उन्होंने हेल्थ विभाग, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम आगर  मिलिन्द ढोके,, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, प्रेमनारायण यादव सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

 

What do you think?