पावनसिटी समाचार देवास

मो. 9425045481

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग के दल द्वारा देवास शहर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की बसों के विरुद्ध एक सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने देवास शहर के प्रमुख स्कूलों जैसे बीसीएम स्कूल, किंडर स्कूल, यूनानी कॉलेज और चैतन्य टेक्नो सहित अन्य शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 04 स्कूल बसों में सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी और पीयूसी संबंधी कमियां पाई जाने पर चालानी कार्रवाई कर 18 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। दल द्वारा इन संस्थानों में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप निर्धारित मापदंडों की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र की जांच भी की गई।

Leave a Reply