हरदा- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा  अरविंद रघुवंशी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा  चन्द्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में रविवार को “उल्लासः एक अभिनव पहल” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के बालक/बालिकाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं चित्रकला, पोस्टर मेकिंग एवं निबंध का आयोजन किया गया। चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न सामाजिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, आदि विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में बालक/बालिकाओं ने अपने विचारों को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

“उल्लासः एक अभिनव पहल” का उद्देश्य न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सकारात्मक एवं रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया।

मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग हेतु एक कार्य दिवस शेष

हरदा – वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) मे समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग का उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त तक होंगे। उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिन किसान भाइयों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किए है वे 10 अगस्त तक अपनी उपज के लिए स्लॉट बुक कर सकते है एवं उपार्जन कार्य 20 अगस्त तक किया जावेगा। जिन किसान भाइयों द्वारा पूर्व में स्लॉट की अवधि बढा ली गई, उन किसानों के स्लॉट की अवधि नही बढेगी, जिन किसान भाईयों के स्लॉट की अवधि किन्हीं कारणों से समाप्त हो गई है, उन किसान भाइयो के स्लॉट की अवधि बढा दी गई है। किसान भाई ई-उपार्जन पोर्टल से स्लॉट की पावती देख सकते है। स्लॉट संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कार्यालय उप संचालक कृषि, जिला हरदा अपना सुपर बाजार के सामने, खंडवा बाईपास रोड हरदा में आकर संपर्क कर सकते है।

पिछले 24 घंटों में जिले में 5.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

हरदा – जिले में गत चौबीस घंटों में 5.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 2.1 मि.मी., टिमरनी में 19.7 मि.मी., खिरकिया में 0 मि.मी., सिराली में 0 मि.मी. तथा रहटगांव में 4.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 521.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 529.2 मि.मी., टिमरनी में 544.8 मि.मी., खिरकिया में 598.2 मि.मी., सिराली में 477.5 तथा रहटगांव में 457.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 9 अगस्त तक 647.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।

Leave a Reply