खंडवा – प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाखंडवा , प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुंवर विजय शाह ने रविवार को खंडवा शहर में स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास एवं महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की, और छात्रावास में रहने के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।ह ने रविवार को खंडवा शहर में स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती उत्कृष्ट छात्रावास, सीनियर कन्या छात्रावास एवं महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की, और छात्रावास में रहने के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
मंत्री शाह ने उपस्थित अधिकारियों को इन छात्राओं की समस्याओं के तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए और हॉस्टल की छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान भोजन भी किया। मंत्री डॉ. शाह ने उपस्थित छात्राओं को आश्वस्त किया कि छात्रावास में उन्हें कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय वर्ग की छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं उनके लिए बेहतर उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल की छात्राओं की बेहतरी के लिए हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नारायण सिंह भी मौजूद थे।

