खंडवा – मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा अभियान” का रविवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। यह अभियान आगामी 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान प्रदेश में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में रविवार को पंधाना नगर परिषद द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। यह तिरंगा रैली पंधाना नगर के महाराणा प्रताप चौराहे से प्रारंभ होकर जनपद पंचायत पंधाना के कार्यालय तक जाकर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा रैली में नगर परिषद पंधाना के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जगधन्ने के साथ साथ नगर परिषद के सभापति फकीरचंद कुशवाहा जगदीश एकले अमजद कादरी और धर्मेंद्र राठौर सहित अन्य पाषर्दगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण भी शामिल हुए।

