Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized

पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं मैत्री पूरी मेहनत के साथ जिले में दुग्‍ध समृद्धि अभियान को सफल बनाए-श्री चंद्रा

2 min read
Text Size:

नीमच से प्रारंभ दुग्‍ध समृद्धि अभियान का सम्‍पूर्ण प्रदेश में हो रहा है पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं मैत्री पूरी मेहनत के साथ जिले प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुसार दुग्‍ध उत्‍पादन को बढ़ावा देने के लिए नीमच जिले में चलाए जा रहे नीमच दुग्‍ध समृद्धि अभियान को सम्‍पूर्ण प्रदेश में प्रारंभ किया जा रहा है। जिले के सभी मैत्री की मेहनत रंग लाई है। यह अभियान तीन माह तक निरंतर चलेगा। इस अभियान के तहत 15 दिसम्‍बर तक पशुपालन विभाग के सभी कार्यक्रमों, योजनाओं के लक्ष्‍यों को पूर्ण करना है। अच्‍छा कार्य करने वाले बेस्‍ट आफ फाईव मैत्री को गणतंत्र दिवस समारोह में पुरस्‍कृत किया जावेगा और नगद पुरस्‍कार भी प्रदान किया जावेगा। पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी गौसेवक एवं मैत्री कार्यकर्ता फील्‍ड में अच्‍छी मेहनत कर दुग्‍ध समृद्धि अभियान को सफल बनाए। यह बात कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में दुग्‍ध समृद्धि अभियान के तहत आयोजित पशुपालन विभाग के अधिकारियों और गौसेवकों तथा मैत्री कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कही। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार, डॉ.ए.आर.धाकड़, पशु प्रजनन अधिकारी डॉ.संदीप शर्मा, डॉ. सी.एल.मालवीय सहित जिले के 125 मैत्री उपस्थित थे।
इस कार्यशाला में कलेक्‍टर  चंद्रा ने कहा, कि पशुओं में नस्‍ल सुधार के लिए आगामी तीन माह में जिले में सर्वाधिक कृत्रिम गर्भाधान करने वाले प्रत्‍येक विकासखण्‍ड के पॉच-पॉच मैत्री को सम्‍मानित किया जावेगा और नगद पुरस्‍कार भी प्रदान किया जावेगा। उन्‍होने सभी मैत्री को प्रतिदिन किए जाने वाले कृत्रिम गर्भाधान कार्य की पोर्टल पर ऑनलाईन एंट्री भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। साथ ही नस्‍ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान में सेक्‍स सोर्टेड सीमन का भी प्राथमिकता से उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने प्रत्‍येक विकासखण्‍ड के पांच-पांच गौसेवक ए.वी.एफओ और मैत्री को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित भी किया।

What do you think?