Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 31°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

किसानों को उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित किया

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा  उद्यानिकी विभाग द्वारा गत दिनों 5 दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम पर किसानों को महाराष्ट्र राज्य के भ्रमण पर भेजा गया था। इस दौरान खण्डवा जिले के किसानों ने जलगांव में जैन इरिगेशन सेंटर में अनार उत्पादन की तकनीकों के सम्बंध में जानकारी ली। इसके साथ ही नासिक में अंगूर, किशमिश, प्याज, टमाटर उत्पादन के सम्बंध में वहां के किसानों से खेती की तकनीकें सीखीं। सोमवार शाम को इस भ्रमण दल में शामिल किसानों ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा से भेंट कर भ्रमण से सम्बंधित अपने अनुभव सुनाये।
अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने उपस्थित किसानों को समझाया कि अन्य फसलों के स्थान पर उद्यानिकी फसलों का उन्नत तरीके से उत्पादन किया जाए और अपने उत्पाद की प्रोसेसिंग कर उसकी गुणवत्ता को सुधारें, ताकि फसल का अच्छा मूल्य मिले और अधिक लाभ हो। उन्होंने समझाया कि प्याज का बाजार में अच्छा मूल्य नहीं मिल रहा है। ऐसे में प्याज का पाउडर तैयार कर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य उद्यानिकी फसलें जैसे कि आम, अमरूद, टमाटर, मोरिंगा, अरबी, ककड़ी का उत्पादन कर अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने किसानों को समझाया कि फसल की गुणवत्ता अच्छी होगी तो उसका निर्यात भी किया जा सकता है, जिसमें अधिक लाभ होता है। इस अवसर पर उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग द्वारा उद्यानिकी फसलों के लिए ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग तथा स्प्रिंकलर जैसी सुविधाओं के लिए अनुदान भी दिया जाता है।

What do you think?