Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही कार्य किया जाए

3 min read
Text Size:

पावनसिटी के समाचार पत्र हरदा
सार्थक एप के माध्यम से ही कर्मचारियों की ई-अटेंडेस को मान्य करते हुए वेतन का आहरण करें
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत उनके संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें – कलेक्टर
हरदा ई-ऑफिस के तहत किसी भी कार्यालय में फाइलों को पेंडिंग न रखा जाए। सभी कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से ही कार्य किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित समय अवधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारीयों को अपने आफिसों में कार्य विभाजन करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि सार्थक एप के माध्यम से ही कर्मचारियों की ई-अटेंडेस को मान्य करते हुए वेतन का आहरण करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, तीनों एसडीएम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा विस्तार से की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को 50 दिवस से पुरानी शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने एवं सिराली तहसीलदार को अगले 4-5 दिन में सीमांकन की शिकायते के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने व बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर सीएमओ खिरकिया का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी सीएमओ को रोस्टर बनाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश दिए । उन्होंने सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जोसेफ को एक बगिया मां के नाम एवं नर्मदा पथ परिक्रमा के शेष रह गए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बैठक में नल जल योजना के तहत स्व सहायता समूह व पंचायतों के माध्यम से टैक्स वसूली करने के निर्देश भी दिए।
नई चेतना 4.0 अभियान के बारे में जानकारी दी
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ ने नई चेतना 4.0 अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई चेतना 4.0 अभियान के चौथे संस्करण अंतर्गत जिले में 23 दिसम्बर तक जेण्डर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अभियान केे तहत महिलाओं की सुरक्षा, दैनिक कार्यो की जिम्मेदारियां, संसाधनों तक पहुंच, उनके अधिकार एवं नीतियों के संबंध में ग्राम स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा।
चैट जीपीटी के उपयोग के लिए ट्रेनिंग दी
बैठक में एनआईसी प्रबंधक श्री परबिंदर ने अधिकारियों को चैट जीपीटी के उपयोग के बारे जानकारी दी एवं प्रजेंटेशन के माध्यम से उसका उपयोग कैसे करना है विस्तार से बताया।
प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की
बैठक में कलेक्टर ने जनजातीय वर्ग के सामाजिक व आर्थिक विकासन की रक्षा के लिए संचालित प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित ग्रामों में कार्यों के लिए अपने-अपनी विभागीय तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनजातीय वर्ग के सामाजिक व आर्थिक हितों की रक्षा एवं इनकी बसाहटों के समग्र विकास के लिये भारत सरकार द्वारा विशेष केन्द्रीय सहायता के अंतर्गत प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में जिले के गांव भी चुने गये हैं। योजना के तहत पाँच सालों में इन चयनित गांवों में विभिन्न क्षेणी के विकासमूलक कार्य कराये जाएंगे।

What do you think?