Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

कलेक्टर चंद्रा की कार्यक्षमता और संयुक्त प्रयासों से 29 नवंबर तक ही तीनो विधानसभा नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मतदाताओं के इम्‍युरेशन फार्म डिजिटाइज्ड कर, नीमच जिले ने बड़ी उपलब्‍धी हासिल की

2 min read

पावनसिटी समाचार पत्र नीमच

मध्य प्रदेश के नीमच जिलेनीमच जिले ने कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के बेहतरीन मैनेजमेंट और एडीएम, तीनों एसडीएम, बीएलओ, सहायक, ईआरओ, एईआरओ, और एस.आई.आर.में लगी सम्‍पूर्ण टीम के सभी सदस्यों की मेहनत, मतदाताओं के सकारात्मक सहयोग से प्रदेश में शत प्रतिशत इम्युरेशन फॉर्म डिजिटाइज्ड करने वाले जिलों में नीमच जिले का नाम शुमार कर कीर्तिमान रच दिया है।
जिले की तीनों विधानसभा में कुल 6 लाख 19 हजार 141 मतदाता है जिनके 4 दिसम्बर तक फॉर्म भरे जाने थे, और उनका डिजिटाइजेशन होना था, कलेक्टर  चंद्रा की कार्यक्षमता और संयुक्त प्रयासों से 29 नवंबर तक ही तीनो विधानसभा नीमच, जावद एवं मनासा क्षेत्र में 100 प्रतिशत मतदाताओं के इम्‍युरेशन फार्म डिजिटाइज्ड कर, नीमच जिले ने बड़ी उपलब्‍धी हासिल करली है।
एक तरफ जहां बीएलओ और उनके सहायक घर घर, गली गली जा कर मतदाताओं को फॉर्म देने से लेकर उनके फॉर्म भरने में दिन रात एक कर रहे थे वहीं कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ दिन में दो-दो, तीन -तीन बैठक कर समय समय पर स्‍वयं निरीक्षण करने केंद्रों पर जाकर, पल पल का अपडेट लेकर कार्य को गतिमान बनाए रख थे। 29 नवंबर प्रात: 10 बजे तक 100% फार्म डिजिटाइज्ड करने वालों में मप्र में तीन जिले नीमच, बैतूल और अशोक नगर शामिल है।  सुनियोजित प्लानिंग के तहत यह SIR का एक बड़ा पड़ाव नीमच जिले ने पार कर लिया है।  नीमच कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिले के सारे बीएलओ, उनके सहायकों, ईआरओ, एईआरओ, और सभी जागरूक मतदाताओं को इस उललब्‍धी का सारा श्रेय देते हुए नीमच की सम्‍पूर्ण टीम को बधाई दी है।