Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 32°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

Harda News : ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न, प्रदर्शनी भी आयोजित हुई

2 min read
Cultural program concluded under the 'International Geeta Festival'
Text Size:

श्रीमद्भागवत गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ किया गया

Harda News :  प्रदेश में गीता जयंती के अवसर पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम डॉ. बी.आर. अम्बेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा बालक छात्रावास प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती व भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल के अलावा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।

कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश पुरोहित द्वारा शंखनाद व स्वस्ति वाचन किया गया। इस दौरान श्री ओमप्रकाश आचार्य द्वारा अपने साथियों के साथ श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय क्रमांक 15 का सस्वर पाठ किया गया तथा स्वाध्याय पत्रक का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र शर्मा द्वारा गीता महाम्य की संक्षिप्त व्याख्या की गई। श्री ब्रजमोहन पारे द्वारा कार्यक्रम में विश्व गीता प्रतिष्ठान के उद्देश्य व लक्ष्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से गीता आरती की गई। कार्यक्रम प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ‘माधव दर्शनम्’’, ‘‘श्रीमद्भागवत पुराण’’ एवं ‘‘मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण’’ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

What do you think?