Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

मंत्री विजय शाह भावांतर योजना की झाबुआ जिले की मीटिंग में वर्चुअली शामिल हुए

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खंडवा- मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री एवं झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह शनिवार को खंडवा में अपने प्रवास के दौरान झाबुआ जिला प्रशासन द्वारा भावांतर योजना के संबंध में आयोजित बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअली शामिल हुए । बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, झाबुआ की सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान और कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
मंत्री  विजय शाह ने इस अवसर पर वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सोयाबीन उत्पादक किसानों को फसल का अच्छा मूल्य दिलाने के उद्देश्य से “भावांतर भुगतान योजना” लागू की है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर से भावांतर भुगतान योजना के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं । उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा लें। यह पंजीयन एमपी किसान ऐप के माध्यम से, कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अथवा सहकारी समिति कार्यालय में जाकर करवाया जा सकता है।

What do you think?