Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

मंत्री विजय शाह ने घायल मरीजों से भेंट कर सहायता राशि के चेक प्रदान किये

2 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री  कुंवर विजय शाह ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना के घायल मरीजों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घायल मरीज सोनू, मंजुला और राजेश को रेड क्रॉस से तात्कालिक आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किये। मंत्री डॉ. शाह ने दुर्घटना के घायल मरीजों के परिजनों से कहा कि परेशानी की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा की दुर्घटना प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
दुर्घटना में घायल सोनू और मंजुला ने मंत्री डॉ. विजय शाह को बताया कि उन्होंने दसवीं कक्षा पास करके पढ़ाई छोड़ दी है । जिस पर मंत्री डॉ. शाह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों बालिकाओं को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर आगे की पढ़ाई पुनः प्रारंभ कराई जाए । इसके लिए उन्होंने सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए कि जनजातीय कार्य विभाग के सभी स्कूलों और छात्रावासों में “रुक जाना नहीं” योजना की जानकारी प्रमुख स्थानों पर अंकित कराई जाए, ताकि विद्यार्थियों को इस योजना के बारे में जानकारी रहे, और वे कुछ विषयों में फेल होने के बाद भी पुनः परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
मंत्री  शाह ने जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज के भ्रमण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीन डॉ. संजय दादू को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉक्टर रंजीत बडोले, सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल और डीन डॉक्टर संजय दादू को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का नियमित रूप से निरीक्षण करें तथा मरीजों की समस्याओं की जानकारी मिलते ही उसके त्वरित निराकरण का प्रयास करें।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

What do you think?