Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

विधायक सहित जनप्रतिनिधियों को दी भावांतर योजना की जानकारी

5 min read
Text Size:

 

योजना से किसानों को नुकसान नहीं

कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने विधायक हरदा डॉ. आर. के. दोगने सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भावांतर योजना की जानकारी दी। कलेक्ट्रेट के सभागृह में आयोजित बैठक में कलेक्टर जैन ने बताया कि किसानों का कल्याण मध्य प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। इस योजना से किसानों को घाटा नहीं है। उन्होंने बताया कि सोयाबीन का एमएसपी प्रति क्विंटल 5328 रुपए घोषित की है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष सोयाबीन के किसानों को भावांतर का लाभ दिया जाएगा।
भावांतर योजना में पंजीयन होना आवश्यक
योजना के तहत किसान पहले की भांति मंडियों में सोयाबीन का विक्रय करेगा। अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावांतर योजना के तहत सरकार द्वारा की जाएगी। फसल के विक्रय मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की राशि सीधे सरकार देगी। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
ऐसे होगा क्षतिपूर्ति का आकलन
यदि मंडी में औसत गुणवत्ता की कृषि उपज का विक्रय मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम हो लेकिन राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से अधिक हो तो किसान को केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य और वास्तविक विक्रय मूल्य के अंतर की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। यदि मंडी में कृषि उपज का विक्रय मूल्य राज्य सरकार द्वारा घोषित औसत मॉडल भाव से भी कम हो तो किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य और घोषित मॉडल भाव के अंतर की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। बैठक में श्री महेंद्र सिंह, श्री दशरथ पटेल, श्री संजय साध, श्री राहुल पटेल, श्री संतोष सिंह किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में भावांतर के संबंध में जनप्रतिनिधियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

भावांतर योजना के संबंध में बैठक संपन्न
अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्री अशोक डहेरिया की अध्यक्षता में शनिवार को कृषि उपज मण्डी समिति हरदा में भावांतर योजना की जानकारी देने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं किसान संघ के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषक संघ के प्रतिनिधियों एवं जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि भावांतर योजना के अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 3 से 17 अक्टूबर 2025 तक सोयाबीन का पंजीयन किया जाएगा। इसके साथ ही फसल विक्रय के लिए भावांतर अवधि 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। किसानों को योजना से मिलने वाले लाभ के सम्बन्ध में भी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। इस दौरान विधायक डॉ.आर.के. दोगने, जिला भाजपा अध्यक्ष  राजेश वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन सांई, कृषि समिति के सभापति  ललित पटेल, किसान संघ के प्रतिनिधि एवं कृषि उपज मण्डी समिति हरदा के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चिन्हित किये 103 आदि सेवा केन्द्र धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आदि सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चयनित 103 ग्रामों में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर आदि सेवा केन्द्र चिन्हित कर केन्द्र प्रभारी नियुक्त किये है। कलेक्टर  जैन ने निर्देश दिये है कि सेवा केन्द्र प्रभारी ग्राम स्तर पर रणनीति विकसित करेंगे तथा गेप एनालिसिस एवं लाईन विभागों के साथ समन्वय करते हुए स्थानीय समुदाय व हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर इन केन्द्रों के माध्यम से करें।
जारी आदेश अनुसार हरदा विकासखण्ड के ग्राम गुठानिया, झल्लार, उढ़ाल, लोटिया, कांकड़दा, सिगोन, झालवा, धनगांव व कायागांव के शाला भवन को सेवा केन्द्रों के लिये चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार रैसलपुर, साल्याखेड़ी, उवां, करनपुरा, हनीफाबाद, बिछौलामाल, पांचातलाई व अजनास रैयत के पंचायत भवनों तथा ग्राम झिरी के सामुदायिक भवन को सेवा केन्द्र के लिये चिन्हित किया गया है। जारी आदेश अनुसार टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम झिरन्या, बरूडघाट, कुमरूम, महुखाल, गोराखाल, चांदियापुरा, डेहरिया, जड़कउ, पांडरमाटी, गोहटी, गांगराढाना, इंद्रपुरा, बोबदा, दीदमदा, ढेंगा, सलाईठेका, उंचाबरारी, बापचा, चुरनी व डेबराबंदी के शाला भवनों को सेवा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार आमसागर, कचनार, कपासी, कायदा, कायरी, सिंगनपुर, केली, चन्द्रखाल, छीरपुरा, टेमरूबहार, पाटियाकुआ, बंशीपुरा, बड़झिरी, बड़वानी, बांसपानी, बोथी, बोरपानी, बोरी, मालेगांव, रातामाटी, रवांग, राजाबरारी, लाखादेह व लोधीढाना के पंचायत भवन को सेवा केन्द्रों के रूप में चिन्हित किया गया है।
जारी आदेश अनुसार खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम जामन्याकला, लफांगढाना, भीमपुरा, उमरी, गेनाढाना, सुन्दरपानी, कुंभीखेड़ा, सोनपुरा, डाब्या, घोड़ापाट, कोथमी, रिछाड़िया, सोनपुरा, नानी मकड़ाई, बिचपुरी माल, झापनादेह, बड़नगर, बिचपुरी सरकूलर, केवलारी, अजरूद रैयत, कालाकहू, मुहालसरकूलर, व रकट्या के शाला भवन को सेवा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम आमाखाल, कुकड़ापानी, चिकलपाट, छुरीखाल, जामुखो, जूनापानी मकड़ाई, जूनापानी भंवरदी, टेमलाबाड़ी माल, नगांवामाल, पटाल्दा, मोरगढ़ी, रामटेक रैयत, सांवरी, सांवलेखेड़ा व हसनपुरा के पंचायत भवनों तथा ग्राम मानपुरा, नीमखेड़ा माल व भंवरदीमाल के सामुदायिक भवनों को सेवा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है।

राशन हितग्राहियों की समस्याओं के निराकरण के लिये जिला शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त
हरदा खाद्य नागरिक आपपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव भदोरिया ईमेल एड्रेस foodoffhar-mp@gov.in को जिला शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है। हितग्राही पात्रता पर्ची, राशन मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी से खाद्यान्न न मिलने संबंधी अथवा उन सेवाओं से संबंधित संतुष्टि न होने की स्थिति संबंधी शिकायत जिला शिकायत निवारण अधिकारी के पास दर्ज करा सकते है

What do you think?