Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

दुग्ध समृद्धि अभियान के तहत पशुपालकों को दी जा रही है जानकारी

2 min read
Text Size:

पावनसिटी खंडवा
विधायक श्रीमती मोरे ने पशुपालकों से की अपील “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग खंडवा के चिकित्सक, क्षेत्राधिकारी एवं मैत्रीयों के द्वारा उन्नत पशु पालकों से जीवंत संपर्क किया जा रहा है। संपर्क के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी पशु पालकों को नस्ल सुधार, सेक्स सोर्टेड सीमन, पशु पोषण हेतु संपूर्ण आहार, साइलेज के उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से समझा रहे हैं। इसके साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य के लिये टीकाकरण के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। पशुपालकों को बताया जा रहा है कि विभाग की नई-नई तकनीको को अपनाने से पशु पालकों को निश्चित ही आर्थिक लाभ होगा।
उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर हेमंत शाह ने बताया कि जिले के ग्राम अहमदपुर खेगांव में रविवार को पंधाना क्षेत्र की विधायक श्रीमती छाया मोरे भी पशुपालकों से संपर्क के दौरान उपस्थित थी। उन्होंने भी पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पशुओं का टीकाकरण समय पर कराने की अपील की। उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर शाह ने बताया कि रविवार को पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारियो ने जिले के कुल 82 ग्रामों में पशु पालकों से संपर्क कर उन्हें विभाग की योजनाओं के बारे में बताया।

What do you think?