खंडवा – प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री  कुंवर विजय शाह ने बुधवार को खालवा विकासखंड के ग्राम फेफरी सरकार में 1.47 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने छेगांवमाखन ब्लॉक मुख्यालय पर 4.28 करोड रुपए लागत से नवनिर्मित जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया। फेफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में खंडवा की पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद थे, जबकि छैगांव माखन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री शाह ने छेगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय वर्ग के ग्रामीणजनों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं की मदद से दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जनजाति समाज के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रावास एवं आश्रम की सुविधा के साथ-साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तके, छात्रवृत्ति व शिष्यवृत्ति, विदेश में अध्ययन के लिए छात्रवृत्ति जैसी अनेक सुविधाएं सरकार उपलब्ध करा रही है।

मंत्री  शाह ने ग्राम फैफरी सरकार में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब कोई भी विद्यार्थी गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रह सकता, क्योंकि सरकार ने सभी को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल ग्रामों में विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के तहत भरपूर राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे इन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को काफी सुविधा उपलब्ध हुई है।

Leave a Reply