Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
सीहोर

भैरुंदा के सब्जी मंडी के व्यापारियों ने SDM को सौपा ज्ञापन

2 min read
Text Size:

पावनसिटी संवाददाता वसीम खान भेरूंदा

व्यापारियों का कहना: वेटरिनरी हॉस्पिटल के पास निर्माणधीन सब्जी मंडी में नही है अपर्याप्त जगह भैरुंदा के सब्जी मंडी के व्यापारियों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौपा और वेटरिनरी हॉस्पिटल के पास बन रही नवीन सब्जी मंडी को लेकर कहा कि भैरुंदा में जो नवीम सब्जी मंडी का निर्माण कार्य हो रहा है वहां जगह हम व्यपारियों के लिए अपर्याप्त है। इसके अलावा अन्य और परेशानियों को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को अपनी बात कही और कहा कि सब्जी मंडी को गल्ला मंडी में स्थानांतरित किया जाए।

गौरतलब है कि सब्जी मंडी का स्थानांतरण कर एसडीओपी कार्यालय के पीछे वेटरिनरी हॉस्पिटल के पास नवीन सब्जी मंडी का निर्माण कार्य चल रहा है। परन्तु सब्जी मंडी के व्यापारी नवीन सब्जी मंडी को लेकर संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि अपर्याप्त जगह इसके अलावा शासकीय कार्यालय भी इस नवीन सब्जी मंडी के समीप है। व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी में अल सुबह से ही नीलामी कर शुरू हो जाता है, और शोरगुल बना रहता है। यहां पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। व्यापारियों की मांग है कि हमें वेटरिनरी हॉस्पिटल के समीप बन रही नवीन सब्जी मंडी की जगह गल्ला मंडी में स्थानांतरित किया जाए जिससे हमें आगे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सब्जी मंडी के व्यापारी निसार खान ने बताया कि हम वर्तमान में जनपद कार्यालय के पीछे करीब 7 से 8 साल अपना व्यापार कर रहे हैं और अब हमको यहां से दूसरी जगह शिफ्ट करने की बातें कहीं जा रही है। और हमें वेटरिनरी हॉस्पिटल के पास शिफ्ट करने के बाद कहीं जा रही है। जहां हमे हमे व्यापार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेंगा।

What do you think?