Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 25°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
हरदा

कलेक्टर केआदेश पर 7 जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले के शासकीय जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ा गया।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा  मध्य प्रदेश के हरदा जिले कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को जिले के 7 जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले के ग्राम कमताड़ी, मोहनपुर, खमलाय, बोंडगांव, धुरगाड़ा व गुल्लास में स्थित शासकीय जर्जर स्कूल भवनों को तोड़ा गया। इसके अलावा ग्राम बमनगांव में किचनशेड तोड़ने की कार्यवाही भी की गई। मंगलवार को खिड़कियां ब्लॉक अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सांवरी की स्कूल की गिरी छत

खिरकिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला सांवरी की स्कूल की छत गिर गई गनी मत रही की बच्चे स्कूल में नहीं थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई । बड़ा हादसा टला शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई ज्ञात हो की जिले में वन ग्राम क्षेत्रों में और भी बहुत सी स्कूलें ऐसी हैं । जिनकी छत जर्जर हो गई है । बारिश में पानी टपकता है । अंदर से छत की परत निकल कर गिरती रहती हैं। लेकिन प्रशासन इस और ध्यान नहीं देता । करोड़ों रुपए स्कूल की मरम्मत करवाने के लिए आते हैं । लेकिन पैसों का बंदर बाट हो जाता है । ज्ञात हो कुछ ही दिन पहले राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी हरदा जिले के शिक्षा अधिकारी को विधिवत याद है । उसे उन्होंने सबक नहीं लिया । इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षा अधिकारी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहे थे । उनके द्वारा बड़ी लापरवाही की गई उन्हें जिले की जर,जर स्कूलों चिन्हित करवा कर उनमें या तो सही ढंग से मरम्मत करवानी थी या उन भवनों में शालाएं संचालित नहीं करवानी थी । देखना यह होगा की जिम्मेदार अधिकारी मामले को कब तक संज्ञान में लेते हैं । और इन पर क्या कार्यवाही करते हैं । शिक्षक अधिकारी को दिए हैं कि जिले में जिन स्कूलों की हालत जर्जर स्थिति में है उन स्कूलों में स्कूल का संचालित ना किया जाए और उन स्कूलों को चिन्हित कर उनको तोड़ा जाए

What do you think?