Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 26°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
Uncategorized हरदा

पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

2 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा -मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में नशा मुक्ति जनजागरूकता समापन कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘‘नशा मुक्त समाज का निर्माण” करने की पहल की गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, ग्राम नगर रक्षा समिति सदस्य, कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में कंट्रोल रूम हरदा के स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  चौकसे ने कहा कि “नशा करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यदि हमें समाज को नशा मुक्त बनाना है तो हमें दो स्तरों पर कार्य करना होगा, एक, वे लोग जो पहले से नशे के शिकार हैं, और दूसरा, वे लोग जो नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होने कहा कि इन दोनों ही वर्गों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक चौकसे ने बताया कि “यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब नागरिक अपने आसपास के नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें। समाज की सहभागिता के बिना यह लड़ाई अधूरी है पुलिस कंट्रोल रूम में छात्राओं ने नशा मुक्ति के लिए समाज के लोगों को जागरूकता करने की शपथ ली और नशे से जुड़े लोगों को नशा मुक्त करने  का संकल्प लिया

What do you think?