Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील का बलिदान दिवस मनाया गया

1 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खण्डवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ग्राम बड़ौदा अहीर में वीर जननायक श्री टंट्या भील के बलिदान दिवस के अवसर पर गुरूवार को उनकी जन्मस्थली ग्राम बड़ौदा अहीर में मेला आयोजित किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी विभागीय गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आसपास की शालाओं के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पंधाना की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा काले एवं विधायक प्रतिनिधि  गोविंद मोरे, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक  नीरज पाराशर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  सुरेश टेमने सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी मौजूद थे।

What do you think?