Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना की मतदाताओं से अपील गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है अंतिम तारीख का इंतजार ना करें

3 min read
Text Size:

पावनसिटी समाचार पत्र नर्मदापुरम

👉जिले में 925634 मतदाताओं को किया गया डिजिटाइज
👉भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित SIR–2026 कार्यक्रम
👉कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना की मतदाताओं से अपील
👉सभी मतदाता शीघ्र गणना प्रपत्र अपने संबंधित बीएलओ के पास अद्यतन कर जमा करे

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नर्मदापुरम जिले में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्य निरंतर प्रगति पर है। जिले में अब तक कुल 9,61,165 मतदाताओं में से 9,25,634 (96.30%) मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

विधानसभा सिवनी मालवा में कुल 2,48,509 मतदाताओं में से 2,42,500 (97.58%) का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। विधानसभा होशंगाबाद में 2,26,300 मतदाताओं में से 2,06,085 (91.07%) का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। जिसे प्राथमिकता से पूर्ण कराया जा रहा है। विधानसभा सोहागपुर में 2,47,213 मतदाताओं में से 2,46,277 (99.62%) का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है तथा विधानसभा पिपरिया में 2,39,143 मतदाताओं में से 2,30,772 (96.50%) का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें एवं उसके पूर्व ही आवश्यक जानकारी सही, स्पष्ट और सत्य रूप से भरकर अपने बीएलओ को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। केवल मृत, अपात्र एवं दोहरी प्रविष्टियों को हटाकर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा, जिससे एक सटीक, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची सुनिश्चित की जा सके।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा SIR–2026 का संशोधित कार्यक्रम भी जारी किया गया है, जिसके अनुसार गणना पत्रक भरने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025, दावा-आपत्ति अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक, दस्तावेज़ सत्यापन 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक तथा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा द्वारा सभी कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि SIR–2026 की संपूर्ण प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक संचालित होगी, बीएलओ तीन बार घर-घर जाकर सत्यापन सुनिश्चित करें, 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र भरकर जमा कर सकेंगे, फॉर्म-7 का उपयोग किसी प्रविष्टि को हटाने एवं फॉर्म-8 का उपयोग विवरणों में संशोधन के लिए किया जा सकेगा। एन्यूमरेशन फॉर्म में सही जानकारी देना मतदाता की जवाबदेही है,गलत जानकारी देने पर कार्रवाई संभव होगी।

What do you think?