Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
नर्मदापुरम

पिपरिया में गोलियों की गूंज लेकिन भरोसा अब भी कप्तान पर कायम?

3 min read

पावनसिटी  नर्मदापुरम  पिपरिया

नर्मदापुरम के पुलिस कप्तान की पहचान सिर्फ एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में बन चुकी है जो हर चुनौती के समय मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं।

पिपरिया में लगातार दूसरे दिन गोलियां चलना केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि पूरे इलाके की शांति और सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। बाजारों में चर्चा है, चौराहों पर चिंता है और लोगों के मन में डर भी। आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि खुलेआम फायरिंग होने लगी? क्या स्थानीय स्तर पर कानून का डर कमजोर पड़ा है?

नर्मदापुरम जिला हमेशा से अपेक्षाकृत शांत माना जाता रहा है। यहां की फिजा में कभी इस तरह की घटनाएं आम नहीं रहीं। इसलिए जब लगातार गोलीबारी जैसी खबरें आती हैं, तो जनता स्वाभाविक रूप से जवाब चाहती है। लेकिन ऐसे समय में पूरे जिले के नेतृत्व पर सवाल उठाने से पहले यह समझना जरूरी है कि जिम्मेदारी की सबसे पहली कड़ी स्थानीय थाना व्यवस्था होती है।

नर्मदापुरम के पुलिस कप्तान की पहचान सिर्फ एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में बन चुकी है जो हर चुनौती के समय मजबूती से खड़े दिखाई देते हैं। शांत स्वभाव, सख्त निर्णय और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस यही उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी ताकत है। जिले में जब भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए, एसपी साहब ने केवल बयान नहीं दिए, बल्कि जमीन पर उतरकर परिणाम दिखाए। जनता के बीच उनका भरोसा इसलिए मजबूत है, क्योंकि वे न्याय और कार्रवाई दोनों में संतुलन बनाकर चलते हैं। अपराधियों के लिए सख्त और आम जनता के लिए भरोसे का नाम बन चुके हैं नर्मदापुरम के कप्तान।

लेकिन पिपरिया की हालिया घटनाएं यह जरूर संकेत दे रही हैं कि थाना स्तर पर कहीं न कहीं ढीलापन आया है। सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस को पहले से इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी? अगर थी, तो समय रहते दबाव क्यों नहीं बनाया गया? और अगर जानकारी नहीं थी, तो फिर स्थानीय खुफिया तंत्र आखिर कितना सक्रिय है?

हर घटना के बाद वही पुराने बयान सुनाई देते हैं आरोपियों की तलाश जारी है,जल्द गिरफ्तारी होगी,सख्त कार्रवाई की जाएगी। मगर जनता अब केवल बयान नहीं, भरोसा चाहती है। लोग यह महसूस करना चाहते हैं कि पुलिस सिर्फ घटना के बाद नहीं, बल्कि घटना होने से पहले भी उनके बीच मौजूद है।

थाना स्तर पर जवाबदेही तय करने की है। जरूरत है लगातार गश्त की, हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजे की, अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान की और उस सख्ती की, जिससे अपराधियों के मन में फिर से कानून का डर पैदा हो।

पिपरिया की सड़कों पर गूंजती गोलियां केवल आवाज नहीं हैं

वे यह याद दिला रही हैं कि कानून व्यवस्था की असली परीक्षा जमीन पर होती है। और जनता को अब भी भरोसा है कि नर्मदापुरम का कप्तान इस चुनौती का जवाब कार्रवाई से देगा, बयान से नहीं।