Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
नर्मदापुरम

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सुनी जनसुनवाई में 155 से अधिक आवेदकों की समस्या समाधान किया

5 min read
Text Size:

पावनसिटी नर्मदापुरम

 कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने सुनी 155 से अधिक आवेदकों की समस्या

 अधिकारियों को दिए जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश

जिले में आयोजित जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर  सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में दूर-दराज से आए 155 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर  मिश्रा ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की। इस दौरान सीमांकन, रास्ता विवाद, राशन वितरण सहित अन्य विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम श्री अनिल जैन, अपर कलेक्टर  बृजेंद्र रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट  देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार, श्रीमती नीता कोरी तथा एसडीएम नर्मदापुरम  जय सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान पिपरिया निवासी आवेदक प्रशांत कुमार ने आधार केंद्र संचालित करने के अपने आवेदन के निरस्त होने की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि ई-गवर्नेंस सोसायटी को आवेदन प्रेषित न किए जाने के कारण उनका आवेदन निरस्त हो गया तथा बीआरसी स्तर पर कार्यवाही लंबित है। इस पर कलेक्टर  ने डीपीसी  राजेश जायसवाल को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में डीपीसी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक का आवेदन तत्काल जिला ई-गवर्नेंस कार्यालय को प्रेषित किया गया। समस्या के मौके पर निराकरण होने पर आवेदक ने कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार, ग्वालटोली नर्मदापुरम निवासी आवेदिका अजिता सिंह ठाकुर ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि पति की मृत्यु के पश्चात त्रुटिवश उनकी समग्र आईडी बंद कर दी गई, जिससे उनकी पात्रता पर्ची जनरेट नहीं हो पा रही थी। इस पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राज्य स्तर से परामर्श प्राप्त किया गया तथा समग्र आईडी में आवश्यक सुधार करवाकर आवेदिका का नाम राशन पोर्टल पर दर्ज कराया गया।

इस दौरान कलेक्टर  सोमेश मिश्रा के समक्ष डोलरिया निवासी किसान  भानुप्रताप सिंह एवं  लखन सिंह ने गेहूं उपार्जन के उपरांत भुगतान नहीं होने की समस्या प्रस्तुत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  मिश्रा ने तत्काल जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि संबंधित किसानों को उपार्जित स्कंध का भुगतान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में आपूर्ति अधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किसानों के भुगतान के लिए ईपीओ (Electronic Payment Order) जनरेट किए गए।

जनसुनवाई में नर्मदापुरम निवासी कृषक  रामप्रकाश मेहरा ने अपनी समस्या प्रस्तुत करते हुए बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण गेहूं तुलाई का बिल नहीं बन सका, जबकि उसी दिन विक्रय की अंतिम तिथि थी। इस कारण उनका भुगतान अटक गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल जिला आपूर्ति अधिकारी को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती नीता कोरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किसान की विक्रय तिथि को आगे बढ़ाया गया, जिससे भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

इसी प्रकार नर्मदापुरम स्थित शारदा कॉलोनी के निवासियों द्वारा कॉलोनी में पार्क की भूमि पर अवैध निर्माण किए जाने की समस्या भी कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गई। कलेक्टर द्वारा तहसीलदार नर्मदापुरम को निर्देशित किया गया की मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की जाए तथा उचित सीमांकन कर समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान समस्या का निराकरण होने पर कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे आवेदक

जनसुनवाई में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें आवेदक समस्या के लिए नहीं अपितु समाधान होने के बाद कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित करने स्वयं उपस्थित हुए। डोलरिया निवासी वृद्ध आवेदक श्री मदन सिंह परिहार जनसुनवाई में पहुंचे और उन्होंने पूर्व में प्रस्तुत अपने भूमि सीमांकन संबंधी आवेदन के त्वरित निराकरण पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछली जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा तहसीलदार डोलरिया को एक सप्ताह के भीतर सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में तहसीलदार श्री अंकित मौर्य द्वारा निर्धारित समय सीमा में सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण की गई, जिससे आवेदक संतुष्ट हैं।  परिहार ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर कलेक्टर एवं तहसीलदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

वरिष्ठ पत्रकार सुरिंदर सिंह अरोरा ने मुख्‍यमंत्री राहत कोष में 5 हजार की राशि दान की

नर्मदापुरम जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुरिंदर सिंह अरोरा उर्फ बडडे भैया ने 2 मई को अपने जन्मदिन के उपलक्ष में जरूरतमंदों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान की। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोडा ने सोमवार को 5100 रुपए की दान राशि का चेक कलेक्टर सोमेश मिश्रा को दिया। वरिष्ठ पत्रकार श्री अरोरा ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से अपने जन्मदिन 2 मई को मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी अपने 68 वे जन्मदिन पर उन्होंने अपनी परंपरा को निभाते हुए राहत कोष में 5100 रुपए की राशि दान की। श्री अरोरा ने बताया कि यह राशि उनकी बचत राशि है और उनकी इच्छा है कि यह राशि किसी जरूरतमंद के काम आ सके।

 

narmadapuram

What do you think?